अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें आज रखेंगी निर्जला व्रत
कटिहार, मई 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी तथा विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी। पर्व को लेकर शुक्रवार को जिलेभर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक पूजा सामग्री, फल, मिठाई, सिंदूर, चूड़ी, साड़ी, कच्चा सूत और पारंपरिक हाथ पंखों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा आज, भद्रकाली में उमड़ेगी सुहागिनों की भीड़ पूजा का शुभ समय पंडितों के अनुसार शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त यानी सुबह करीब चार बजे से पूजा का शुभ समय प्रारंभ हो जाएगा। महिलाएं अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार दिनभर पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.