बदायूं, मई 16 -- बदायूं। जिले में शनिवार को वट सावित्री का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ मास की अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु तथा परिवार के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाया जाने वाला यह पर्व जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी आस्था के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही महिलाओं में इस पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। घरों की साफ-सफाई और स्नान के बाद, महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर निकटतम वट वृक्षों के पास एकत्र हुईं। यह भी पढ़ें- किशनगंज: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया वट सावित्री व्रत पूजन स्थल पर महिलाओं ने धूप-दीप...