अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा
बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा और विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी उत्साहित महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की और वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा बांधा। शहर के जिला कारागार के सामने, इंदिरा उद्यान पार्क, केडीसी के सामने, कैसरगंज, विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा आदि जगहों पर महिलाओं ने पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी तथा अपने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की। इस दौरान जिले भर में धार्मिक माहौल बना रहा। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। व्रत व पूजन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.