औरंगाबाद, मई 16 -- अंबा और आस-पास के क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा की गई। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर व्रत रखा और पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। गांवों और कस्बों के विभिन्न वट वृक्षों के समीप पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर उसके चारों ओर धागा लपेटते हुए परिक्रमा की तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पूजा स्थलों पर पारंपरिक गीतों और मंगल ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने फल, फूल, मिठाई, सिंदूर, चूड़ी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना अंबा के सतबहिनी मंदिर के...