औरंगाबाद, मई 16 -- मदनपुर प्रखंड में शनिवार को सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ी सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की। सुबह से ही महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और सावित्री पूजा की कथा सुनी। इसके बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की कच्चे धागे से परिक्रमा कर पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने मंदिरों में भी माथा टेका। सुहागिन महिलाओं सोनी कुमारी, मुन्नी देवी और विमला देवी ने बताया कि सती सावित्री ने अपने पति के प्राण बचाने के लिए यह व्रत रखा था। यह भी पढ़ें- पति के दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा उन्होंने यमराज से अपने पति के प्राण वापस लेकर उन्हें जीवित किया था। वट वृक्ष की पूजा और वट सावित्री व्रत की परंपरा ...