अररिया, अक्टूबर 11 -- सिकटी। एक संवाददाता अखंड सौभाग्यवती की कामना सिकटी प्रखंड की महिलाओं ने करवाचौथ मनाई। प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। पहले के समय में इस पर्व को बहुत कम महिलाएं ही करती थी। लेकिन अब टीवी सीरियल और फिल्मों के माध्यम से इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना की। करवाचौथ कर रही महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु की कामना के लिए महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है तथा शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत पति के हाथों से जल ग्रहण कर उपवास तोड़ती है। पंडित बताते है कि पांडवों पर आ रही मुसीबतों को दूर करने के लिए द्रौपदी ने भगवान कृष्ण से मदद मांगी थीं और भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी ...