भागलपुर, जून 7 -- सबौर, संवाददाता। चंदेरी महंत बाबा स्थान में अखंड संकीर्तन आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा महंत बाबा स्थान से शुरू होकर ब्लॉक चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर और हाई स्कूल चौक होते हुए धार्मिक जयकारों के साथ बाबूपुर गंगा घाट पहुंची। गंगा घाट पर पहुंचने के बाद सभी महिला श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और कलश में पवित्र गंगाजल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी महिलाएं गंगा घाट से प्रस्थान करते हुए पुनः महंत बाबा स्थान चंदेरी पहुंचीं, जहां उन्होंने भरे हुए कलशों को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही अखंड संकीर्तन मंडप में पंडित सागर झा के द्वारा विधि-विधान से पूजा शुरू कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...