हाजीपुर, फरवरी 16 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि को लेकर बिदुपुर प्रखंड के कई स्थानों पर अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रखंड के बिष्णुपुर राजखंड स्थित काली शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वहीं रामदौली सूरदास घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे के अखंड संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। सूरदास घाट पर पंडित गिरधारी चौबे की देख रेख में यज्ञ की सारी विधियां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करायी गयी। रविवार की अहले सुबह से ही यज्ञशाला की चारों ओर परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शैलेन्द्र सिंह,वकील सिंह, प्रभाकर सिंह विनीत कुमार आदि यज्ञ में काफी सक्रिय दिख रहे थे। वही बिष्णुपुर राजखंड में यज्ञ के लिए प्रातः कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। स्थानीय नावानगर घ...