सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर धर्म रक्षा मंच की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। गुरुवार की सुबह विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के पश्चात पूर्णाहुति संपन्न कर सामूहिक आरती की गई। इसके बाद राम-राम भोज के रूप में प्रसाद वितरण का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो शाम चार बजे तक निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी, रामकुमार कुंवर, हरिशंकर सिंह, लवकुश ओझा, दिलीप पाण्डेय, धर्मराज वर्मा, चन्द्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, द...