कौशाम्बी, मई 23 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के म्योहर गांव में मंडपघाट तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। शनिवार को समापन होने बाद हवन-पूजन एवं शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। मंडपघाट तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष अखंड रामायण पाठ का आयोजन सार्वजनिक रूप से किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह आठ बजे रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। शनिवार को पाठ का समापन होने के बाद हवन की गई। इसके बाद शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड रामायण पाठ के आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम सिंह, राहुल मिश्र, केदार नाथ त्रिपाठी, संस्कार मिश्र, विकास त्रिपाठी, नूतन सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...