हरिद्वार, जून 10 -- शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि श्री बालाजी महाराज सभी का कष्ट हरने वाले हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत- प्रबंधक महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि इस श्री बालाजी मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी की तरह भक्तों के संकटों का निवारण हो रहा है। ट्रस्ट संस्थापक आरएस विश्वकर्मा ने कहा कि कलयुग में जागृत देवता श्री बालाजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सब कष्ट एवं रोग दूर होते हैं तथा मनोरथ कार्य सफल होते हैं। यह भी पढ़ें- अखंड रामायण का पाठ किया इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान,पार्षद पिंकी चौधरी, ट्रस्ट कोषा...