पूर्णिया, फरवरी 16 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिंहपुर दियारा पंचायत अंतर्गत सिंहपुर दियारा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में 48 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश शोभायात्रा में 151 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश रख मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यात्रा प्रारंभ की। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए माता सुपौली स्थान प्रांगण पहुंची, जहां से जल भरकर पुनः मंदिर स्थल लौट आई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सरबत, पानी और फल की व्यवस्था की गई थी। शिक्षक मसूदन ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बजरंगबली मंदिर में 48 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.