रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविंद्र नगर वार्ड-37 में रविवार से शुरू होने वाले अखंड महानाम संकीर्तन से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी शामिल हुए। रुद्रपुर के रविंद्र नगर में आयोजित होने वाले अखंड महानाम संकीर्तन से पूर्व क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा किच्छा बाईपास रोड स्थित झील तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने भी श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक गीतों पर भक्ति भाव से सहभागिता की। कलश यात्रा में पार्षद विष्णु सिंह, विपुल गाइन, चंदन, विवेक, कार्तिक, सुकुमार वैद्य, सर्वजीत, अमिताभ मलिक, संजय हलदार, अश्वनी गोपाल सरकार, हीरा मंडल, अमित...