मिर्जापुर, मई 18 -- लहगंपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने रविवार को क्षेत्र के बेलाही गांव में स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाते हुए सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल भारत के अखंड भारत के रचयिता के साथ एक प्रमुख स्तंभ थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह भी पढ़ें- राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना जरूरी कहा कि 70 प्लस के सभी लोगों को...