प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बजरंग दल प्रयाग महानगर की ओर से जिला पंचायत सभागार में अखंड भारत संकल्प दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1947 के विभाजन की विभीषिका पर प्रकाश डालते हुए इसे राजनीतिक और कृत्रिम विभाजन बताया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया।मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य हरीश प्रताप ने कहा कि यह दिन सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और विभाजन की दूरियों को समाप्त कर राष्ट्र की एकता का संकल्प लेने का अवसर है। विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अखंड भारत का संकल्प त्यागा नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- Orai News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया कार्यक्रम का प्रस्ताव महानगर उत्तर...