हापुड़, अगस्त 14 -- जीएस विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सानिध्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को समर्पित अखंड भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर संचालक केशव नगर हापुड़ मनोज महंत सहित विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने अखंड भारत की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर संचालक पिलखुवा विपिन अग्रवाल ने कहा कि भारत की विविधता में एकता देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भारत की पहचान केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं- प्रांत प्रचारक कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशहित क...