आरा, अगस्त 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि । हिन्दू जागरण आरा के तत्वावधान में बुधवार को श्री मां विंध्यवासिनी मैरिज हॉल मीरगंज में अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की साझा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संयोजक सोना लाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत केवल भौगोलिक अवधारणा नहीं, बल्कि हमारी साझा सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। कार्यक...