रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- खटीमा, संवाददाता। अखंड भारतीय संस्था की 16वीं वर्ष गांठ पर युवा दृष्टि मंच का आयोजन किया गया। बुधवार को जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी ने किया। जिसमें छात्र/छात्राओं ने देश, समाज, राष्ट्र निर्माण हेतु अपने-अपने विचार प्रकट किए। कवियों ने एवं प्रतिभागी बच्चों ने कविता द्वारा देश भक्ति सुन्दर गीत कवितायां प्रस्तुत की गई। अन्त में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन काजल वर्मा ने किया, अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा देश, समाज, राष्ट्रहित में अधिक से अधिक युवकों ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए ताकि सुन्दर समाज की नींव पड़ सके। संस्था के सचिव मनोज कुमार, अरविन्...