झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। रविवार को अखण्ड ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक प्रधान कार्यालय श्री मुरली मनोहर मंदिर, बड़ा बाज़ार में हुई। जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे निष्क्रिय किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। अध्यक्षता संगठन प्रमुख पं. मंजुल पुरोहित ने की। इस दौरान अरविन्द तिवारी, प्रसून तिवारी, नवनीत दीक्षित, रोबिंसन तिवारी, रानू देवलिया, सुधीर दुबे, मनोज शर्मा, आशीष शर्मा, गौरव बसेड़िया, साकेत द्विवेदी, अभिषेक बिरथरे, प्रदीप मिश्रा, रोहित सिरोठिया, राहुल शर्मा, संकल्प तिवारी, संतोष मिश्रा, हार्दिक रावत, सुनील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन रितुल त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार हर्षल गोलवलकर ने व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...