फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। भदबा में चल रहे 24 घंटे के अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का समापन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में समापन अवसर पर महाआरती के साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजा ने कहा कि यह गांव साधारण नहीं है यहां पर गुरुवर ने अवतार लिया है। जिसके चलते इस गांव की गलियों के साथ ही यहां के निवासी भी धन्य हो गए। कहा कि गुरुवर शक्तिपुत्र महाराज एक ऐसे योद्धा हैं जो लोगो को बदलने की क्षमता रखते हैं। अजय अवस्थी ने कहा कि गुरु का कथन है कि आत्मा अजर अमर होती है लेकिन कर्म का फल सभी को भोगना पड़ता है। कार्यक्रम में जिले के अलावा कानपुर, बांदा, हमीरपुर, कौशांबी आदि के भक्त मौजूद रहे। इस मौके पर आरुणी, अनूप बाजपेई, रमेश चंद्र मिश्रा, गंगा सागर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिं...