दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। गोवंश संरक्षणार्थ व संपूर्ण जीव के कल्याणार्थ पहली जनवरी से मिर्जापुर स्थित दरभंगा गोशाला में अखंड मासिक महामंत्र और गोवर्धन महायज्ञ में श्रद्धालु जुटने लगे हैं। यह महायज्ञ एक फरवरी तक चलेगा। अखंड मासिक महामंत्र एवं गोवर्धन महायज्ञ में भक्तिश्री संस्कृतम, वसुंधरा देवी, गोभक्त सदस्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्राकृतिक चिकित्सक ललन कुमार झा, हीरा कुमार चौधरी, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. कुमुद कुमारी आदि ने शुक्रवार को दूसरे दिन संकीर्तन तथा अखंड हवन में भाग लेकर गोवंश संरक्षणार्थ संकल्प लिया। नए प्राचार्य व अधीक्षक को दी बधाई दरभंगा। डीएमसीएच के नए प्राचार्य मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यूसीझा तथा नए अधीक्षक सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्रा को बनाये जाने पर बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है। ब...