बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- अखंड-कीर्तन को ले निकली भव्य कलश शोभा यात्रा फोटो : नगरनौसा केके 10 : नगरनौसा के महमदवपुर में बुधवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल भक्त। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के महमदपुर गांव में बुधवार को सैकड़ों भक्तों ने कलश शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने फतुहा त्रिवेणी गंगा घाट से जलभरी कर गांव का भ्रमण कर देवी स्थान पहुंचे। पूजा समिति के सदस्य राज किशोर प्रसाद ने बताया कि गांव व समाज में सुख समृद्धि एवं मानव कल्याण के लिए एक दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। शोभा यात्रा में अखिलेश प्रसाद, सतीश कुमार, राजाराम, रंजीत कुमार, फंटूश कुमार, रॉकी कुमार, पवन कुमार, आदित्य कुमार, रिशु कुमार, अरविंद प्रसाद, रवि कुमार व अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...