बांदा, मई 17 -- बांदा। जसपुरा ब्लाक के अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा के प्रबंक के वित्तीय अधिकार छीन लिए गए। निर्देशों की अनदेखी पर डीआईओएस ने यह कार्रवाई कर राजकीय हाईस्कूल करहिया के प्रधानाचार्य को संचालक नियुक्त किया है। अब वित्तीय लेनदेन का कामकाज वही देखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जून से अब तक सात बार पं.जवाहर लाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा के प्रबंधक को पत्रचारा किया जा चुका है। उनसे शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधक जानबूझकर आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कॉलेज प्रबंधक के वित्तीय अधिकार सीज किए जाते हैं। राजकीय हाईस्कूल करहिया...