हाजीपुर, मई 11 -- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तुरी वार्ड संख्या सात कुम्हार टोली में नवयुवक अष्टयाम यज्ञ समिति के द्वारा अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसको लेकर सोमवार को बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में शामिल 501 श्रद्धालुओं ने चेचर घाट स्थित महादेव मठ के पास गंगा नदी का जल कलश में भरा, उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को आचार्य सुधीर झा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा संकल्प कराया। संकल्प लेकर सभी श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रख जय श्री राम, हर हर महादेव, जय बजरंगबली के जयकारों के साथ पैदल चकौसन, ममरेजपुर, मधौल, इब्राहिम बाजितपुर श्रीदर्शन होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अखंड अष्ट्याम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रायज्ञ स्थल पर पहुँचने की प्रक्रिया भव्य कलश शोभायात्रा के दौ...