हाजीपुर, मार्च 11 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर कामता वार्ड संख्या एक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में 251 कलश लेकर कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा सुलतानपुर से प्रारंभ होकर अष्टयाम यज्ञ स्थल तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने गंगा का पवित्र जल सुल्तानपुर में मंत्रोचार के बीच संकल्प कर कलश में भरा। जिसके बाद कलश को सिर पर रखकर लोगों ने यज्ञ स्थल तक की यात्रा प्रारंभ किया। बैंड बाजे के साथ लोग जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां पूरे विधि विधान और वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोचार के साथ सभी कलश को स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ ही अष्टायाम यज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ में 24 घंटे तक भगवान का नाम जप होगा। बताया गया की...