हाजीपुर, जनवरी 25 -- राघोपुर । संवाद सूत्र प्रखंड के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 07 में रविवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत कन्याओं एव महिलाओं द्वारा 151 कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। इस दौरान महिलाएं नए लाल-पीले वस्त्र पहन कर कलश यात्रा में शामिल हुईं। कलश शोभा यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं। महाअष्टयाम यज्ञ की शुरुआत लाल बाबा के मठ के पास नदी किनारे गंगा पूजन से शुरू हुई। जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में गंगाजल भरी कराया। कन्याओं एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा की शुरुआत की। कलश यात्रा के दौरान डीजे भक्ति गीतों एव भगवान विष्णु का जयकारा से भक्तिमय माहौल का बातावरण बन रहा था। कलश यात्रा में हाथी-घोड़ा एवं बैंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.