छपरा, मार्च 9 -- फोटो- 11- गड़खा प्रखंड के खेमा ब्रह्म स्थान में होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर सोमवार को निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलाल बसंत अखंड अष्टयाम पूजा समिति बंगारी के तत्वावधान में खेम्हा ब्रह्मा बाबा परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम को लेकर सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत अष्टयाम स्थल खेम्हा ब्रह्मा बाबा के प्रांगण से शुरू होकर सुरेंद्र चौक बंगारी, नारायणपुर, जगदीशपुर, मोहरमपुर, जलाल बसंत होते हुए ठाकुरबाड़ी बसंत पहुंची। वहां आचार्य सह यज्ञाचार्य मनीष कुमार द्वारा मंत्रोच्चार के बीच आमी से लाए गए गंगाजल को सभी श्रद्धालुओं के कलश में भरवाया गया। आचार्य ने कहा कि अष्टयाम से ग्रामीण इलाकों में एकता, भाईचारा, प्रेम व सामाजिक सद्भाव बढ़ने के साथ आस...