छपरा, मार्च 13 -- गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के भोलेबाबा अखंड अष्टयाम पूजा समिति जलाल बसंत द्वारा शुक्रवार को बाघमारा स्थित भोलेबाबा मंदिर में होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड बाजे और घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा मंदिर परिसर से चलकर मोहरमपुर, सुरेंद्र चौक बंगारी, नारायणपुर, जगदीशपुर, जलाल बसंत होते हुए ठाकुरबाड़ी बसंत पहुंची। वहाँ आचार्य अनिल तिवारी एवं वीरेंद्र तिवारी की मौजूदगी में पवित्र नदियों व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इस दौरान जय शिव के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। शोभायात्रा में मुख्य रूप से मुख्त...