सिद्धार्थ, मई 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में डुमरियागंज नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर बैदौलागढ़ में विज्ञान विभाग के प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष व श्रीराम सूर्यमणि महाविद्यालय के छात्र अमन विश्वकर्मा को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी दीप नारायण सिंह के मुताबिक उपाध्यक्ष सैफुद्दीन मलिक, ,सहमंत्री अभिषेक यादव, प्रदीप यादव, सुमित सिंह, रानी कुमारी, वर्तिका श्रीवास्तव व एसएफडी संयोजक गगन निषाद, शिवा अग्रहरि, आरकेएम संयोजक राजकुमार, खेलो भारत संयोजक मोहम्मद अल्तमश, सोशल मीडिया संयोजक मिजान बनाए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण विश्वकर्मा व दिनेश यादव के नाम की घोषणा हुई l इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, अ...