गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नोएडा एक्सटेंशन स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में ग्लोबल स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले से अक्षित शर्मा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कोच अभिमन्यु पोद्दार ने बताया कि डीपीएसजी मेरठ रोड के खिलाड़ी अक्षित शर्मा अंडर-15 आयुवर्ग में सभी को पीछे छोड़ते हुए ‌‌विजेता बने। पांच राउंड में चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अक्षित ने 4.5 अंकों के साथ जीत हासिल की। अक्षित इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। उनके पास 50 से अधिक पदक और ट्रॉफी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...