एटा, जनवरी 28 -- एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में बुधवार की शाम सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा के नाम रही। डोमिनेट इंफोलाइन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित एटा ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जिले की बेटियों ने न केवल कैटवॉक किया, बल्कि अपने प्रखर विचारों से निर्णायकों का दिल भी जीत लिया। महोत्सव का माहौल उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब मंच पर प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एटा ब्यूटी कान्टेस्ट में जिलेभर की कुल 36 युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर कैटवॉक कर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। सौंदर्य के साथ-उनके सामान्य ज्ञान और सामाजिक विषयों पर विचारों को परखने के लिए प्रश्न-उत्तर राउंड भी आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को निष्पक्ष रूप से परखने के लिए निर्णायक मंडल (ज्य...