नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- IPL 2027 मिन ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तान को लेकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अक्षर पटेल कप्तानी के पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी उन्हें समझाने में लगी है। अगर अक्षर पटेल फिर भी अपने फैसले पर अड़े रहते हैं तो डीसी के पास ऋषभ पंत और केएल राहुल के रूप में दो बेहतरीन विकल्प होंगे। पंत और राहुल दोनों अनुभवी आईपीएल कप्तान हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स से रिलीज होकर दोनों खिलाड़ी दिल्ली की टीम में आए हैं। यह भी पढ़ें- कोहली-रोहित की 'अमूल्य सलाह' के दमपर आकिब नबी न्यूजीलैंड में चमकें, खुद खोला राज सूत्रों ने कहा कि फ्रेंचाइजी अक्षर को कप्तान बनाने से मना नहीं करना चाहती, लेकिन उन्हें यह काम जारी रखने के लिए मनाने में काफी मेहनत लग सकती है। कैपिटल्स पिछले...