मुंगेर, अक्टूबर 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्षय नवमी (आंवला नवमी) पर्व गुरुवार को आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा एवं परिक्रमा कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। अक्षय नवमी पर गंगा स्नान को लेकर कष्टहरणी, बबुआ घाट एवं सोझी घाट पर भीड़ रही। महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद पास के आंवला पेड़ की पूजा की। आंवला पेड़ के पास पूजा के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। आंवला पेड़ की पूजा एवं परिक्रमा कर महिलाओं ने पंडितों को भुआ दान किया। कई महिलाएं व्रत रखकर शाम में आंवला पेड़ की पूजा और आरती की। कई महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु आंवला पेड़ में वास करते हैं। दान-पूण्य का सिलसिला दिनभर चलता रहा। पंडित कौश किशोर पाठक ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.