अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को मनाया गया। पर्व श्रद्धा और आस्था के भाव से मनाया गया। सुख-समृद्धि के लिए धातुओं की खरीद हुई। परंपरा के अनुसार सोने-चांदी के जेवर की खरीद हुई। सबसे अधिक सोने और चांदी के जेवर की हुई। पर्व पर करीब ढाई करोड़ का कारोबार हुआ। अक्षय तृतीया पर खरीदारी की होड़ रही। विशेष तौर पर सर्राफा बाजार गुलजार रहा। सोने, चांदी की दुकानों पर भारी गहमा गहमी रही। अक्षय तृतीया पर सोने चांदी के गहनों के साथ बाइक, कार के साथ भौतिक सुख समृद्धि के सामानों की खरीद हुई। इससे बाजार में जमकर धन की बारिश हुई। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर करीब 30 करोड़ का हुआ सोने-चांदी का कारोबार अकेले सर्राफा बाजार में अकबरपुर में 210 लाख से अधिक की खरीदारी हुई। नगर के सराफा कारोबारी राजकुमार सेठ ने बताया क...