नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है और इस बार यह पर्व खास माना जा रहा है। वजह है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन। ज्योतिष के अनुसार इस दिन शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर कुछ राशियों पर ज्यादा सकारात्मक रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए काम का फल लंबे समय तक मिलता है। इसलिए लोग इस दिन खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत को शुभ मानते हैं।आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा फायदा- मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा संकेत दे रहा है। धन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। अगर आप संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो समय ठीक माना जा रहा है।...