नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि यदि शुभ चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत की जाए तो उसका परिणाम अक्षय प्राप्त होता है। इस वर्ष तृतीया तिथि में आयुष्मान एवं सौभाग्य योग व्याप्त रहेगा, जो शुभ फल प्रदायक होगा। श्री हरि विष्णु के मानव अवतार भगवान परशुराम की जयंती प्रदोष काल में तृतीया तिथि 19 अप्रैल रविवार को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को दिन में 1:01 बजे से होगा जो 20 अप्रैल सोमवार को दिन में 10:40 बजे तक व्याप्त रहेगी। ऐसी स्थिति में प्रदोष कालीन तृतीया तिथि 19 और उदय कालिक तृतीया 20 अप्रैल को होगी। 19 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र दिन में 9:11 बजे से आरंभ होगा जो 20 अप्रैल...