नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ तिथि माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कामों का फल कभी खत्म नहीं होता, यानी इसका असर लंबे समय तक रहता है। इसी वजह से इसे "अक्षय" कहा गया है। इस साल यह पर्व 20 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है, और उदया तिथि के आधार पर आज का दिन ही सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब तृतीया तिथि दो दिन पड़ती है, तो जिस दिन यह सूर्योदय के समय रहती है, उसी दिन पर्व मनाना सही माना जाता है। इस बार भी ऐसा ही योग बन रहा है, इसलिए सोमवार को पड़ रही अक्षय तृतीया का महत्व और बढ़ गया है। खास बात यह भी है कि इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है।क्यों खास है अक्षय तृतीया का दिन?- ज्योतिष के अनुसार, इस दिन को "जया तिथि" भी कहा जाता है, यानी ऐसा ...