मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को मनायी जाएगी। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। ज्योतिष राकेश मिश्रा के अनुसार अक्षय तृतीया पर इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो सभी कार्यों में शुभता और सफलता देने वाला माना जाता है। साथ ही सौभाग्य योग एवं स्थिर योग का भी निर्माण हो रहा है। अक्षय तृतीया के दिन सोना की खरीदारी शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- अबूझ मुहूर्त में कल मनाई जाएगी अक्षय तृतीया अक्षय तृतीया को लेकर स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन सोने की बढ़ी कीमत के कारण स्वर्ण विक्रेताओं में थोड़ी ...