संभल, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के पावन पर्व को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बाजारों में उत्साह चरम पर है। खासतौर पर सर्राफा बाजार में कारोबारियों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए पहले से ही व्यापक तैयारी कर ली है। सोने-चांदी के सिक्के, सोने की चेन, अंगूठियां और चांदी की मछली जैसे पारंपरिक सामान बड़ी मात्रा में मंगाकर दुकानों में सजा दिए गए हैं। इस बार खास बात यह है कि कई ग्राहकों ने पहले से ही अपनी पसंद की ज्वैलरी बुक कर दी है, जिसकी डिलीवरी अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में ली जाएगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर पांच करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद सिर्फ सर्राफा बाजार ही नहीं, बल्कि ऑटो सेक्टर में भी अक्षय तृतीया का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई लोगो...