नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- भारत के प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया पर सोने की मांग काफी कम रही। सोने के रिकॉर्ड ऊंचे भाव ने गहनों की खरीदारी पर ब्रेक लगा दिया, हालांकि निवेश की मांग में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। बता दें पिछले अक्षय तृतीया के मुकाबले सोने के भाव इसबार लगभग 63% अधिक रहा। अक्षय तृतीया को धनतेरस के बाद सोना खरीदने का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है।कीमतों ने तोड़ा जनता का उत्साह रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पुणे स्थित जौहरी पीएन गाडगिल एंड संस के सीईओ अमित मोडक ने बताया, " सोने की कीमतों में तेज उछाल ने गहनों की मांग को बुरी तरह प्रभावित किया। मात्रा के हिसाब से खरीदारी कम रही। लेकिन कीमतें बढ़ी होने के कारण पैसे के हिसाब से खर्च पिछले साल से अधिक रहा।" यह भी पढ़ें- आज प्राइवेट और सरकारी बैंक रहें...