फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया पर नगर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों जोड़ों ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिये। इन जोड़ों ने जीवन भर के दिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। अक्षय तृतीया पर रविवार को नगर में कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 53 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते फिजूलखर्च को रोकना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चांदी की पायल पहनकर बिराजे राधा मोहन उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों पर बेटियों की शादी को लेकर भारी कर्...