शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इस बार अमृत चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त में रविवार को सोना-चांदी खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को अत्यंत फलदायी मानने की परंपरा के चलते जिले के सर्राफा बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। सदर बाजार, चौक में ज्वेलरी की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ रही। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्य और खरीदी गई वस्तुएं अक्षय फल देती हैं। इसी कारण लोग विशेष रूप से अमृत चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त का इंतजार करते रहे। मुहूर्त की शुरुआत पर सोना-चांदी खरीदने निकले। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सर्राफा बाजार इस बार भी इन मुहूर्तों में बाजार में सबसे ज्यादा ग्राहकों की मौजूदगी रही। सर्राफा व्यापारियों ने भी इसको ध्यान में रखते हुए पूरी त...