संभल, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को गुन्नौर क्षेत्र में आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। बबराला के राजघाट और नरौरा गंगा बैराज समेत विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। घाटों पर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- गंगा घाट में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी इस दिन दान का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को फल,...