हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह विप्रबंधुओं ने भगवान पराशुराम का घरों में अभिषेक किया। भोग लगाने के साथ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शहर के बुर्जवाला कुंआ स्थित परशुराम चौक पर विप्रबधुंओं ने भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के रामलीला मैदान स्थित भंकाभेंड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया गया। उसके बाद भव्य श्रंगार किए गए। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के मंदिरा में भगवान के भव्य श्रंगार किए गए। भजन कीर्तन के साथ सत्तू का भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- विभिन्न विप्र संगठनों ने परशुराम जयंती मनाई अक्षय तृतीया पर्व पर श्रध्दालुओं के द्वारा हल्के सोने व चांदी के आभूषण खरीदे गए। वहीं शहर में कई स्थानो...