मथुरा, अप्रैल 21 -- अक्षय तृतीया पर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी धर्मपत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। सोमवार प्रातः राधा केली कुंज में आयोजित प्रवचन सभा में दोनों ने संत के प्रवचनों का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उन्हें देखने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। हालांकि इस दौरान दोनों ही पूर्णतः भक्तिभाव में लीन नजर आए और सादगी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवचन के दौरान स्वामी प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, सेवा और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण ही व्यक्ति को ईश्वर के निकट ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- दो महीने में...