नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Akshaya Tritiya Gold rate offer: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर इस साल सोना खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदलता नजर आ रहा है। ग्राहकों में पारंपरिक गहनों के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। पहले लोग इस शुभ दिन पर केवल सोने के आभूषण खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब फिनटेक प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन कंपनियों के आने से निवेश का तरीका काफी आसान और एडवांस हो गया है। यही वजह है कि डिजिटल गोल्ड मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाजार पिछले साल के मुकाबले करीब 69% तक बढ़ चुका है। आइए जानते हैं कि इस अक्षय तृतीया पर कहां सबसे सस्ता सोना मिलेगा।अमेजन पे का तगड़ा ऑफर इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई कंपनियों ने खास ऑफर्स लॉन्च किए हैं। अमेजन पे (Amazon Pay) अपने यूजर्स क...