औरंगाबाद, मार्च 31 -- अंबा के आस्था के प्रमुख केंद्र मां सतबहिनी मंदिर के स्थापना दिवस अक्षय तृतीया के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर मंगलवार को मंदिर न्यास समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने की, जबकि संचालन सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन जल यात्रा, शोभा यात्रा, पूजा-अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर समिति सदस्यों व स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। बताया गया कि मंदिर के नवनिर्माण के बाद मां सतबहिनी की प्राण प्रतिष्ठा अक्षय तृतीया के दिन ही हुई थी, तब से हर वर्ष इस दिन स्थापना दिवस मनाने की परंपरा जारी है। मंदिर की ख्याति बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों तक फैली है तथा समय-समय पर दे...