मेरठ, अप्रैल 20 -- महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परंपरा को निभाते हुए रमेश चंद्र जैन, राजीव जैन ने गन्ने के रस का वितरण किया। सोनिया ने अक्षय तृतीया के महत्व बताते हुए कहा कि यह दिन शुभ कार्यों, दान पुण्य और आध्यात्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत में भक्ताबर स्तोत्र के श्लोकों का पाठ और णमोकार मंत्र का उच्चारण रहा। संजय जैन, राजीव राय जैन, कंचन जैन सहित कई समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। साहिल जैन, प्रतीक जैन, मनोज जैन, लकी जैन, श्रेयांश जैन, अमित जैन, कपिल जैन, राज, पीयूष जैन, रचित जैन, संस्कृति जैन, नमन जैन, अनामिका जैन, नीलिमा जैन का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- अक्षया तृतीया पर जैन मंदिर में भगवान आदि...