पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर कई जगह आध्यात्मिक कार्यक्रम हुए। नवग्रह बाटिका हनुमान मंदिर परिसर में महिला भक्तों ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की। सुबह मंदिर में कलश स्थापना, सूर्य पूजा, गाय पूजा, पेड़ पूजा, हनुमान, दुर्गा, शिव के साथ लक्ष्मी-नारायण की पूजा अर्चना की गयी। पूजा अर्चना के दौरान मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल से ओतप्रोत रहा। मंदिर के पंडित प्रभु शरण दास ने कहा कि सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर विजय कुमार, अंजू चौधरी, रवींद्र सिंह, कमलेश पाल सिंह, वीणा देवी, सुलेखा देवी, बबली सिंह, सीता देवी, विशेष बर्मा, दीपा देवी, सरोज चौधरी, आदित्य नारायण, कृष्णा सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मां विंध्यवासिनी के दर...