लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काम कर रहे संगठन लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया। इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी-सीएमपीओ व आशा यूनिटों ने भी सहयोग दिया और जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया। संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार ने कहा कि लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है और जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जन निर...